Important Posts

Advertisement

छठ बाद आंदोलन की बनेगी रणनीति

गोला : बीआरसी गोला में शनिवार को झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ की बैठक मणिलाल महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत तिवारी मौजूद थे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार को देखते हुए सितंबर 2016 माह का मानदेय उपलब्ध नहीं कराया गया है। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले पारा शिक्षकों को अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक पारा शिक्षक संघ हड़ताल से अलग हैं। संघ छठ के बाद आगे की आंदोलन पर रणनीति तय करेगा। इसकी जानकारी सरकार को दे दी गयी है। वर्तमान में चल रहे हड़ताल पर संघ का कोई भी पारा शिक्षक नहीं है। बीइइओ राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। मौके पर अब्दुल बारी अंसारी,दिनेश कुमार दांगी,सोनी देवी, रीना देवी,सुनीता देवी,इनामुल हक, सतीश खन्ना, सुखदेव महतो, संजय पोद्वार, नारायण महतो, रजी अहमद, दिलू बेदिया, रिजवाना प्रवीण, सविता देवी, इम्तियाज आलम, सीमा कुमारी, सुनीता ¨सहा, सरजू प्रसाद,पारसनाथ बेदिया, विकास कुमार बेदिया सहित दजनों पारा शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news

Photography