Important Posts

Advertisement

राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अब हर साल

रांची : राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) अब हर साल होगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह निर्णय लिया है। केंद्र के निर्देश पर विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने इस संबंध में सारी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश विभाग के पदाधिकारियों को दिया है।

राज्य में दूसरी पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा पूरी की जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन व परिणाम जारी होने के तुरंत बाद तीसरी पात्रता परीक्षा की भी अनुशंसा काउंसिल को भेज दी जाएगी। प्रत्येक साल परीक्षा के आयोजन से प्राथमिक शिक्षक के रिक्त पदों पर अधिक से अधिक नियुक्ति संभव हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने हाल ही में राज्य में छह वर्षो मे मात्र एक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) आयोजित होने पर नाराजगी जताई थी। झारखंड दौरे पर आई ज्वाइंट रिव्यू मिशन की टीम ने अपनी निरीक्षण रिपोर्ट में केंद्र का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। निश्शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने साल में कम से कम एक शिक्षक पात्रता परीक्षा काआयोजन अनिवार्य किया है, लेकिन राज्य में अबतक मात्र एक परीक्षा हुई है। समय पर परीक्षाएं होतीं तो इसकी संख्या कम से कम छह होती।

गौरतलब है कि एनसीटीई द्वारा टेट को लेकर रेगुलेशन जारी होने के दो साल बाद 2012 में यह परीक्षा हुई थी। इसके चार साल बाद एक भी परीक्षा नहीं हुई। दूसरी शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रक्रिया पिछले माह शुरू की गई है।

UPTET news

Photography