Important Posts

Advertisement

एक माह से पारा शिक्षक हैं हड़ताल पर

चाकुलिया| पाराशिक्षकों द्वारा शुरू हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल को एक माह पूरा हो गया। अभी भी पारा शिक्षक बीआरसी कार्यालय के समीप हड़ताल पर बैठे हैं। इनके हड़ताल पर बैठने से प्रखंड में लगभग 230 प्राथमिक, मध्य उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।
हड़ताल से प्रतिदिन लगभग 15 हजार से भी अधिक विद्यार्थियों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा। कई विद्यालयों में तो शिक्षक की कमी के कारण विद्यार्थी 2 बजे छुट्‌टी होने के पूर्व दोपहर 12 बजे ही पढ़ाई होने के कारण घर जाते नजर रहे हैं।

UPTET news

Photography