Important Posts

Advertisement

अजय बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

जमशेदपुर : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, कोल्हान प्रमंडल का प्रमंडलीय चुनाव उ. म. वि, भाटिया बस्ती, कदमा जमशेदपुर में आयाेजित हुआ. चुनाव में सर्वसम्मति से अजय साहू (प. सिंहभूम) को अध्यक्ष, सनत कुमार भौमिक (पू. सिंहभूम) को महासचिव, जबकि अश्विनी कुमार मिश्रा (सरायकेला) को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा कौशल किशोर सिंह, मुज्जफर जमाली अौर सुरेन्द्र कुमार सिंह (प्रत्येक जिले से 1-1) कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए.
इससे पहले सभी शिक्षकों ने महात्मा गांधी अौर लाल बहादुर शास्त्री की तसवीर  पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. स्वागत भाषण पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्यामनंदन सिंह ने किया. इसके बाद संघ के कोल्हान प्रभारी गोपेश कुमार ठाकुर, चुनाव पर्यवेक्षक संजय केशरी अौर चुनाव पदाधिकारी शमीम अंसारी के मार्गदर्शन अौर देखरेख में चुनाव कराया गया. 
 
चुनाव के बाद  सभा को नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय साहू, महासचिव सनत कुमार भौमिक के अलावे पूर्व प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य सुनील कुमार, प्रदेश प्रवक्ता दीपक दत्ता, प्रदेश संयुक्त सचिव उपेन्द्र कुमार ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने शिक्षकों की प्रोन्नति में ग्रेडेशन लिस्ट जारी नहीं कर केवल रिकार्ड के आधार पर सूची जारी करने को आइवॉश करार दिया. नेताओं ने कहा कि शिक्षा सचिव ने 30 सितंबर तक प्रोन्नति सूची जारी करने का आदेश दिया था, लेकिन अब इसे जारी नहीं किया गया है.
 

सभा का संचालन पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव शिव शंकर पोलाई जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुनील यादव ने किया. इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल प्रसाद, चन्द्र मोहन चौधरी, उपेन्द्र सिंह, मानिक प्रसाद, अरूण झा, कमलेश्वर, पंकज अवस्थी सहित तीनो जिले के कई उपस्थित थे.

UPTET news

Photography