Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने घेरा भाजपा विधायकों का आवास

संवाद सूत्र, गोड्डा : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ के बैनर तले पारा शिक्षकों ने शनिवार से भाजपा विधायकों के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम शुरू किया। जिले के तीन भाजपा विधायक के आवास पर संबंधित क्षेत्र के पारा शिक्षक जमा हुए तथा प्रदर्शन किया।
इनमें गोड्डा विधायक अमित मंडल, महागामा विधायक अशोक कुमार भगत और बोरियो विधायक ताला मरांडी शामिल हैं। ब्लॉक मैदान स्थित स्थानीय विधायक अमित मंडल के आवास पर प्रखंड के शिक्षकों का जत्था सुबह नौ बजे ही पहुंच गया। बरामदे पर बैठ कर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इनमें गोड्डा, पोड़ैयाहाट, पथरगामा, बसंतराय प्रखंड के पारा शिक्षक शामिल थे। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अमरेंद्र कुमार यादव, जिला प्रवक्ता मनीष झा, शफीक अहमद, देवेंद्र गुप्ता, जयकिशोर कापरी, संजय झा, सुरेंद्र प्रसाद, अरुण, बबूल झा, उदयकांत कुमार आदि मौजूद थे।
मेहरमा/हनवारा : यहां के पारा शिक्षकों ने तपेश्वर देव के नेतृत्व में भाजपा विधायक अशोक कुमार के आवास पर डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम के तहत धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी पारा शिक्षकों ने कार विरोधी नारे लगाए। यहां पारा शिक्षकों के मांगों से संबंधित ज्ञापन विधायक अशोक कुमार को दिया। उन्होंने पारा शिक्षकों की मांगों पर सहानुभूति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार के साथ बैठकर इसका निदान जल्द करने में सहयोग करूंगा। इस मौके पर अब्दुल मन्नान, अवतार हुसैन, राजेश कुमार साह, अनिल कुमार साह, ब्रजेश कुमार मिश्र, मकसूद अली आदि मौजूद थे।

बोआरीजोर : बोआरीजोर विधानसभा क्षेत्र के पारा शिक्षकों ने ईटहरी स्थित विधायक ताला मरांडी के आवास का घेराव किया। इस दौरान अपनी मांगों को उनके समक्ष रखा। मौके पर राजीव राय, राजेश मंडल, राजेश साह, प्रभाष कुमार, समीम अंसारी आदि उपस्थित थे।

UPTET news

Photography