Important Posts

Advertisement

22 के प्लस टू और 12 के हाई स्कूल में अपग्रेडेशन को मंजूरी

उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में हुई सांसद और विधायकों की बैठक में उच्च विद्यालयों को प्लस टू में और मध्य विद्यालयों को उच्च में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव पास किया गया। जिला शिक्षा विभाग ने 45 उच्च विद्यालयों को प्लस टू में उत्क्रमित करने का प्रस्ताव रखा।
इनमें से 23 के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। 9 विद्यालयों के पास पर्याप्त जमीन नहीं होने की वजह से उनका उत्क्रमण रोक दिया गया। 13 विद्यालयों के पास उत्क्रमण की अहर्ता ही नहीं थी।

इसी तरह 50 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में उत्क्रमण का प्रस्ताव रखा गया। इनमें 12 के उत्क्रमण का प्रस्ताव पास हो गया। 15 का उत्क्रमण पर्याप्त जमीन की कमी से रुक गया, जबकि 22 विद्यालयों के पास अहर्ता ही नहीं थी। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार, यहां से पास किए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। बैठक में उपायुक्त दोड्डे, डीईओ डॉ माधुरी कुमारी, डीएसई विनीत कुमार, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल और सांसद-विधायकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इन विद्यालयों का होगा प्लस टू विद्यालय में उत्क्रमण

राजकीयबुनियादी विद्यालय परसबनिया, उच्च विद्यालय सालुकचपरा, शिवाजी उच्च विद्यालय बेनागोड़िया, एसएसकेबीसी उच्च विद्यालय निरसा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय लछुरायडीह, मजदूर उच्च विद्यालय सिंदरी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगामाटी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोको, पाण्ड्रा उच्च विद्यालय पोद्दारडीह, एससीडी उच्च विद्यालय रोआम, आजाद हिंद उच्च विद्यालय गोमो, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय यादवपुर, बीटीएम उच्च विद्यालय मलकेरा, उच्च विद्यालय प्रधानखंता, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मनियाडीहउच्च विद्यालय भौरा, राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरवा पूर्व, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरकियारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिराजपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय आमटाल, जिला स्कूल धनबाद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोलाकुसमा और उच्च विद्यालय पुटकी शामिल है।

इनविद्यालयों का होगा उच्च विद्यालय में उत्क्रमण

मध्यविद्यालय कुस्तौर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय निचितपुर दो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठेठाटांड, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जयनगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरगा, मध्य विद्यालय महुबनी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलैयडीह, मध्य विद्यालय जोराडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पलारपुर, मध्य विद्यालय लखियाबाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालयटिटियापुडी, मध्य विद्यालय कशीयाटांड़ महुबनी शामिल है।

UPTET news

Photography