Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने समायोजन का किया विरोध

भास्कर न्यूज|भवनाथपुर

युक्तिकरण के तहत नियम विरुद्ध तरीके से पारा शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में समायोजित किये जाने से आक्रोशित पारा शिक्षकों की आपात बैठक राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में शुक्रवार को सम्पन्न हुई, बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय यादव को समस्या से अवगत कराने के साथ साथ बीईईओ से समस्या समाधान करने का आवेदन देते हुए अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की धमकी दी।


पारा शिक्षक सत्येंद्र यादव ने कहा सरकार कई माध्यमों से हमारा शोषण कर रही है , उसी की अगली कड़ी में नियमों को ताक पर रखकर हमें दूरस्थ विद्यालयों में समायोजित किया जा रहा है। कहा छात्रों के अनुपात में शिक्षक की कमी होने के बावजूद उक्त विद्यालय में शिक्षक बहाल करने के बजाय वहां के शिक्षकों को आठ से पंद्रह किमी की दूरी पर दूसरे पंचायत के विद्यालयों में समायोजित किया गया है, एकीकृत पारा शिक्षक संघ ने प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवेदन देकर यथाशीघ्र समस्या समाधान करने की अपील की है। अन्यथा लोकतांत्रिक तरीके आंदोलन करने की बात कही। मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने कहा पारा शिक्षक अल्प मानदेय में शिक्षा का अलख जगा रहे हैं, फिर भी पदाधिकारियों के गलत निर्णय के कारण इन्हें विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पारा शिक्षकों को शिक्षा विभाग एवं पार्टी के वरीय पदाधिकारियों को समस्या से अवगत कराकर यथाशीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार रजक ने की इस मौके पर प्रिय रंजन यादव, दिलीप कुमार, कामाख्या राम, विवेकानंद पाठक, तारकेश्वर प्रसाद, खुशदिल अंसारी, राजीव मिश्रा, निशिथ, सुनील, अख्तर हुसैन, योगेंद्र, लालचंद, वीरेंद्र सहित काफी संख्या में पारा शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news

Photography