Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक की लंबित भुगतान को लेकर विधायक ने डीएससी कार्यालय में दिया धरना

पलामू : पलामू में छतरपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर ने डीएससी कार्यालय में पहुंचकर डीएसई चेंबर के समक्ष धरना पर बैठे. दरअसल अपने विधानसभा क्षेत्र के नौडीहा प्रखंड के पारा शिक्षकों का पिछले 6 माह से मानदेय भुगतान लंबित है. जिसकी मांग को लेकर विधायक ने डीएसई चेंबर के समक्ष धरना दिया


दरअसल पिछले कई माह से नौडीहा बाजार व  छतरपुर प्रखंड के पारा शिक्षकों की गलत नियुक्ति को लेकर जांच चल रही है. उसी मामले को लेकर पारा शिक्षकों का मानदेय भुगतान 6 माह से लंबित है. इधर विधायक की मांग है कि जब पारा शिक्षकों से काम लिया जा रहा है तब उन्हें समय पर भुगतान किया जाए.

UPTET news

Photography