धनबाद | प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए मंगलवार को
राज्य से मिले आवंटन को डीडीओ (निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी) कोड में उप
आवंटित कर दिया गया।
इससे शिक्षकों को जनवरी महीने तक वेतन मिल सकेगा। अखिल
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि योजना
एवं गैर योजना मद में गैर योजना मद में धनबाद को 183705277, झरिया को
137603498, बाघमारा को 168849463, बलियापुर को 72858360, गोविंदपुर को
120415372, निरसा को 141179527, टुंडी को 51643620, पूर्वी टुंडी को
21572986 और तोपचांची को 80506645 रुपये उप आवंटित हुए हैं। वहीं योजना मद
में धनबाद को 2237364, झरिया को 1830676, बाघमारा को 2040884, बलियापुर काे
371953, गोविंदपुर को 3563438, निरसा को 1859778, टुंडी को 929790, पूर्वी
टुंडी को 371953 और तोपचांची को 2045664 रुपए उप आवंटित हुए हैं।