Important Posts

Advertisement

शीघ्र दूर होगी शिक्षक व लिपिक की कमी

करमाटांड़ (जामताड़ा) : उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों क निरीक्षण किया। इसमें राजकीयकृत गुलाबराय गुटगुटिया प्लस टू हाईस्कूल विद्यालय भी था। यहां शिक्षकों एवं लिपिक की कमी को दैनिक जागरण ने बुधवार को प्रमुखता से उजागर किया था।
इस दौरान शिक्षकों की कमी एवं लिपिक की कमी की भरपाई युवक श्रमदान से करते हुए मिले। कई वर्ग में शिक्षक नहीं मिला। उपायुक्त विद्यालय के हैंड वॉश, पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय का भी निरीक्षण किया। शौचालय की स्थिति जर्जर थी। उन्होंने विद्यालय में शिक्षक एवं लिपिक की कमी के बारे में प्रधानाध्यापिका मीनोती राय से जानकारी ली। मीनोती राय ने बताया कि कई बार लिखित रूप से इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जल्द ही व्यवस्था में सुधार करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उपायुक्त ने सभी कक्षा में जाकर बच्चों की उपस्थिति देखी। वहीं उर्दू मध्य विद्यालय करमाटांड़ में साफ सफाई की स्थिति को देखते डीसी ने बच्चों व विद्यालय प्रबंधन को स्वच्छता के प्रति ध्यान देने की नसीहत दी। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का भी निर्देश दिए।

UPTET news

Photography