भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड संसाधन केंद्र भवन परिसर में शनिवार को
एकीकृत पारा संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव की
अध्यक्षता में पारा शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें पारा शिक्षकों के बीच
उत्पन्न समस्याओं के साथ-साथ सात सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मौके पर पारा संघ के अध्यक्ष लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव ने कहा कि पारा
शिक्षकों के साथ राज्य सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। जबकि गांव के सभी
प्राथमिक विद्यालयों का शिक्षण कार्य पारा शिक्षकों के बदौलत टिकी हुई है।
दूसरे राज्य की तर्ज पर झारखंड राज्य के पारा शिक्षकों का जबतक नियमितीकरण
नहीं होता है तबतक पारा शिक्षक आंदोलित रहेंगे। उन्होंने पारा शिक्षक
प्रदेश कमिटी के आह्वान के बाद प्रखंड के सभी पारा शिक्षक पैदल यात्रा करते
हुए, मुख्यमंत्री आवास घेराव में भाग लेंगे। संघ के सचिव सोहराई उरांव ने
कहा कि वर्ष 2018 को पारा शिक्षक आंदोलन वर्ष के रूप में मनाएगी। साथ ही
पारा शिक्षकों की अगली बैठक 17 अप्रैल को नदिया स्कूल परिसर में होगी,
जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। मौके पर दिगंबर मिश्रा, अजीजुल
अंसारी, पितरुष उरांव, बानेश्वर उरांव, बसंती कुजूर, ब्रज राज उरांव, राजेश
भगत, अंबिका ¨सह, अमानुल्लाह खान सहित प्रखंड के पारा शिक्षक मौजूद थे।