Important Posts

Advertisement

पुराने अतिथि शिक्षकों को नहीं हटाने की मांग

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन से पुराने अतिथि शिक्षकों को नहीं हटाने जाने को लेकर मांग पत्र सौंपा। सोमवार को अभाविप के एक
प्रतिनिधिमंडल ने नगर मंत्री सन्नी कुमार गुप्ता एवं महिला महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष सह विभावि सह सचिव वर्षा कुमारी के नेतृत्व में जगन्नाथ जैन महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि जो अतिथि शिक्षक काफी दिनों से पढ़ा रहे हैं, उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन नहीं हटाए। विश्वविद्यालय छात्र संघ सह सचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से जिन नए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, उसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वागत करता है, लेकिन जो पुराने अतिथि शिक्षकों को हटाने का फैसला किया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। पुराने शिक्षकों को हटाने के फैसले को अभाविप विरोध करता है। नगर मंत्री ने कहा कि सभी महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। ऐसे में अतिथि शिक्षकों को हटाना उचित नहीं है। यह सीधा विद्यार्थियों के पठन-पाठन से खिलवाड़ है। अगर पुराने अतिथि शिक्षकों को हटाया गया, तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगा। इस पर महाविद्यालय प्रशासन ने कहा कि अभाविप की सभी मांगें जायज है और जो भी फैसला होगा, छात्रों की भलाई देखते हुए होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में झुमरीतिलैया नगर सह मंत्री अर¨वद पासवान, मोनू कुमार, सुधीर कुमार, दीपक कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष राज कुमार, ज्योति पांडे, सुनीता कुमारी, रानी कुमारी, प्रकाश कुमार आदि उपस्थित थे।

UPTET news

Photography