बड़कागांव : बड़कागांव के आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में पारा
शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पारा शिक्षक मुनेश कुमार राम ने
की और संचालन राकेश कुमार ने किया।
बैठक में दो माह का मानदेय व बढ़े हुए 10 प्रतिशत का एरियर नहीं मिलने
के कारण सरकार के प्रति पारा शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त की। बैठक में पारा
शिक्षक हीरामणि प्रसाद दांगी, राजू कुमार, देवेंद्र कुमार ने कहा कि
मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कार्तिक सोनी ने
कहा कि वैसे भी महंगाई के इस जमाने में जीना मुश्किल है और मानदेय नहीं
मिलने से और परेशानी बढ़ गई है। इसलिए शीघ्र ही हम लोग का मानदेय बनाकर
प्रदान किया जाए। बादम के पारा शिक्षक खिरोधर ठाकुर ने कहा कि मानदेय नहीं
मिलने के कारण परिवार में बीमार हो रहे सदस्यों को इलाज कराने में असमर्थ
हैं। कई ऐसे पारा शिक्षक हैं, जो भुखमरी के कगार पर हैं। ऐसे में प्रशासन
एवं राज्य सरकार को मानदेय उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए। मौके पर
रामवृक्ष राम, कमलेश श्रीवास्तव, तुलसी महतो, शकुंतला कुमारी, चमेली
कुमारी, संतोषी कुमारी, पुष्पा कुमारी, रजनी कुमारी, चंद्रावती वर्मा, रवि
कुमार रवि, ओम प्रकाश, कैसर अंजुम, चंदन तेलिया तरी के नव प्राथमिक
विद्यालय के शिक्षक प्रकाश महतो, बसंती देवी, महाटिकरा मध्य विद्यालय के के
पारा शिक्षक सुनील कुमार, नकुल मेहता ललिता कुमारी, तिलानाथ महतो, राजकीय
कन्या विद्यालय के सच्चिदानंद तिवारी, श्रीनिवास ,देवनाथ कुमार, रामकुमार व
चंचला देवी आदि उपस्थित थे।