Important Posts

Advertisement

एसएमएस नहीं करने वाले छह शिक्षकों को शोकॉज

करमाटांड़ (जामताड़ा) : उत्क्रमित मध्य विद्यालय ¨पडारी में शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुभाष प्रसाद ने सभी विद्यालयों के सचिव के साथ बैठक सचिव को नियमित मध्याह्न भोजन गुणवत्तापूर्ण संचालित करने तथा एसएमएस करने का निर्देश दिया गया।
मध्याह्न भोजन के बाबत एसएमएस नहीं करने वाले छह विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ स्पष्टीकरण पूछा गया। इनमें विद्यालयों में नवीन प्राथमिक विद्यालय घोषवाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बागबैर, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सलैया, नवीन प्राथमिक विद्यालय लखनपुर, नवीन प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतुआटांड़ शामिल है।

उन्होंने एकलव्य एवं आश्रम विद्यालय में वर्ष 2018-19 में नामांकन के लिए जनजाति छात्र एवं छात्राओं का आवेदन के साथ सूची, बच्चों को बैठने के लिए बेंच-डेस्क का सत्यापन कर प्रपत्र कार्यालय को जमा करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि उपलब्ध नहीं है तो कारण बता कर स्पष्ट करें। सभी विद्यालयों में पोशाक, वाय¨रग जैसे कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब कार्यालय को जमा करने को कहा। शुक्रवार को पारा शिक्षक एवं सरकारी शिक्षक सचिवों का अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। बैठक में पारा शिक्षकों ने विरोध जताते हुए बैठक का बहिष्कार किया। इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सावित्री किस्कू, सीआरपी राजेश गुप्ता, शिक्षक ओमप्रकाश दास, श्याम कुमार ¨सह, विद्यासागर, प्रमोद राय, अमर दास, नारायण मंडल समेत दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

UPTET news

Photography