Important Posts

Advertisement

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के कई प्रश्नों पर उठे सवाल

 देवघर: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पिछले दिनों आयोजित संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्रों में कई तरह की त्रुटियां सामने आई हैं।

खासतौर से भौतिक विज्ञान व गणित के प्रश्नपत्र में कई त्रुटिपूर्ण प्रश्नों को सम्मिलित किया गया था। यह दावा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का है। अभ्यर्थी अर्चिता मंडल व संध्या कुमारी ने इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कराई है। इनका कहना है कि त्रुटिपूर्ण प्रश्न के कारण परीक्षार्थियों को सीमित अवधि में बेवजह परेशानी हुई तथा जिन प्रश्नों के सही उत्तर वह जानते थे, उसे भी हल नहीं कर सके।
इन प्रश्नों पर जताई आपत्ति

अभ्यर्थियों के अनुसार, सीरीज बी में क्रमांक 70, 78 व 107 त्रुटिपूर्ण हैं। इनके अनुसार प्रश्न संख्या 70 में जो विकल्प दिया गया है, उसमें एक भी सही विकल्प नहीं है। इसके अलावा इसी सीरीज के प्रश्न संख्या सात, 21, 62, 110, 119, 123,133 व 142 में अंग्रेजी व हिन्दी के सवालों में काफी भिन्नता थी, जिस कारण परीक्षार्थी इन प्रश्नों को हल करते समय भ्रमित हो गए। वहीं प्रश्न संख्या 17, 28, 34, 61, 92, 49 व 115 को पाठ्यक्रम से बाहर का बताया है।

UPTET news

Photography