Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने मानदेय वृद्धि के साथ मांगा बकाया

चंदवा: प्रखंड के पारा शिक्षकों की बैठक शनिवार को बेलाल अहमद की अध्यक्षता में रामवि चंदवा परिसर में हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार समान कार्य के लिए समान वेतन, 17 दिसंबर को होने वाले प्रदेश कमेटी के चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने, दस प्रतिशत वृद्धि मानदेय के साथ जल्द भुगतान करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिलाध्यक्ष अतुल कुमार व सचिव अनुप कुमार ने कहा की वो लोग विगत 15 वर्षों से ईमानदारी से कार्य करते आ रहे हैं लेकिन अबतक उन्हें उनका अधिकार सरकार ने नहीं दिया है। अन्य राज्यों की तरह सरकार उन्हें नियमित कर सम्मानजनक सुविधा प्रदान करे और एकरूपता बनाए अन्यथा आर पार की लड़ाई के लिए वो बाध्य होंगे। मौके पर गो¨वदा कुमार, सत्यवान कुमार, जगदीश उरांव, बिगन राम, गंगेश्वर राम, शम्भू कुमार, सुमन ¨सह, अनुराधा कुमारी, बबिता रानी, विभा कुमारी, प्रतिमा गुप्ता, दुर्गावती कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता कुमारी, जयमाला देवी, फिलिप बागे, काजिम अंसारी, महेंद्र भंजदेव, दीपक कुमार, सबिता साहा, चंद्रदेव ¨सह, अशोक राम, इबरार अहमद समेत अन्य पारा शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news

Photography