Important Posts

Advertisement

बुढ़मू में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से रोष

ठाकुरगांव | बुढ़मूप्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित नौ शिक्षकों को डीईईओ के आदेश पर शनिवार को नवसृजित विद्यालयों में भेज दिया गया।
कमर जया को मतवे से उमेडंडा, सुदीप को उमेडंडा बालक से प्लस टू, शमीम को बुढ़मू से चैनगड़ा, वीरेंद्र को महुआखुरहा से चैनगड़ा, अली को मोहनपुर से मुरूपीरी, महंेद्रनाथ को महुआखुरहा से मॉडल विद्यालय बुढ़मू, राज सुमीत को ठाकुरगांव बालक से मुरूपीरी, नील कुसुम आइंद को ठाकुरगांव कन्या से केजीबीवी बुढ़मू, आदर्श कुमार बाजपेयी को डकरा से राय के विद्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। ठाकुरगांव कन्या वि की साइंस की शिक्षिका नील कुसुम को बुढ़मू में प्रतिनियुक्त कर देने से आठवीं के 225 छात्राओं के साइंस की पढ़ाई पर ग्रहण लग गया है। बीईईओ रामनाथ राम ने कहा कि हमारे सभी शिक्षक सभी विषयों को पढ़ा सकते हैं, इसीलिए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दूसरी ओर इससे छात्रों अभिभावकों में रोष है। सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक बुलाई गई है। 

UPTET news

Photography