अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने प्रोन्नति की
मांग के लिए मंगलवार को कचहरी परिसर में बेमियादी धरना शुरू किया। इस मौके
पर वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
धरना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधीक्षक गनौरी मिस्त्री धरनास्थल पर पहुंचे और शिक्षक प्रतिनिधियों को समझाने का प्रयास किया कि उनकी प्रोन्नति की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। उन्होंने धरना समाप्त करने का भी आग्रह किया। लेकिन शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रोन्नति की प्रक्रिया को त्रुटिपूर्ण बताते हुए कहा कि अब तक प्रोन्नति सूची सार्वजनिक नहीं की गई। जबकि प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग की तिथि 22 जून निर्धारित कर दी गई। उनकी प्रोन्नति का मामला वर्षों से लटका हुआ है। विभिन्न ग्रेडों के शिक्षकों की प्रोन्नति की मांग लंबित है। धरना में रामचंद्र खेरवार, अध्यक्ष सुरंजन कुमार, हीरा उरांव, त्रिभुवन कुमार कमल उरांव हीरालाल साहू समेत अन्य उपस्थित थे।