Important Posts

Advertisement

शिक्षकों की कमी से निराशाजनक रहा परीक्षा परिणाम

नोनीहाट : नोनीहाट रानी सोनावती कुमारी राजकीयकृत उच्च विद्यालय के माध्यमिक परीक्षा का परिणाम इस वर्ष बेहद निराशाजनक रहा। इस वर्ष मात्र 65 फीसद विद्यार्थी सफल हुए हैं। जबकि पूर्व परीक्षा परिणामों में कई बार इस विद्यालय का रिकार्ड जिले में अव्वल और शत-प्रतिशत सफलता हासिल करने की श्रेणी में रहा है।

इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रमोद रजक ने अभिभावक प्रतिनिधि पंकज कुंवर को बताया कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में अधिकांश विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में फेल हुए हैं। अंग्रेजी विषय के शिक्षक 17 नवंबर 2016 से प्रतिनियुक्ति पर हैं। विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सेंटअप विद्याíथयों के लिए विशेष कक्षा संचालन के लिए एक शिक्षक उपलब्ध कराया गया था जो इस विद्यालय के विद्याíथयों को पठन-पाठन के लिए मात्र एक दिन उपलब्ध हो सके थे। लिहाजा विद्यार्थी अंग्रेजी विषय में सफल नहीं हो सके।
बता दें कि इस विद्यालय के अंग्रेजी विषय के शिक्षक नीलांबर कुमार साह हैं जो प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए हैं। अभिभावक प्रतिनिधि पंकज कुंवर ने बताया कि यह विद्यालय प्लस टू पठन-पाठन के लिए उत्क्रमित कर दिया गया है और इसी जुलाई से प्लस टू का सत्र शुरू किया जा रहा है। कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल शिक्षकों की कमी से बिगड़ना स्वाभाविक है।
कहा कि शिक्षक कि प्रतिनियुक्ति करना जिला स्तरीय पदाधिकारी के अधिकार दायरे में आता है तो विद्यालय में शिक्षक उपलब्ध कराना भी उन्हीं के दायरे में है। विशेष आवश्यकता पड़ने पर प्रतिनियुक्ति जरूरी तो है पर विद्यालय में शिक्षक उपलब्ध कराना भी आवश्यक है।

इधर इस पूरे प्रकरण में दुमका के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि उपायुक्त के आदेश पर नीलांबर कुमार साह प्रतिनियुक्ति पर हैं। कहा कि शीघ्र ही विद्यालय में अंग्रेजी का शिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा।

UPTET news

Photography