Important Posts

Advertisement

शिक्षक नेताओं ने डीईओ चेंबर गेट को किया जाम

मेदिनीनगर : पलामू जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। गेट को जाम कर दिया। इसका नेतृत्व संघ के जिला अध्यक्ष शिविर कुमार झा ने किया।
संघ की मांग है कि जिला के माध्यमिक शिक्षकों, उत्क्रमित उच्च विद्यालयों व प्लस टू उच्च विद्यालयों की शिक्षकों का चार माह का वेतन भुगतान लंबित है। अब तक इसकी निकासी क्यों नहीं हो सकी है। मांग के बावजूद पलामू की जिला शिक्षा पदाधिकारी निकासी नहीं कर रही हैं। संघ का कहना है कि वेतन का भुगतान दो दिनों मे नहीं हुआ तो मंगलवार से डीईओ कार्यालय का चेंबर नहीं खुलने देंगे। मुख्य द्वार जाम करने वालों में संघ के सचिव सतीश कुमार दुबे, अविनाश तिवारी, जगदीश कुमार, देवनाथ राम, राजेंद्रनाथ, उदय कुमार आदि शिक्षक शामिल थे।
बाक्स:

शिक्षकों के वेतन बिल के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। धरना पर बैठे लोग शनिवार को ही बिल लेकर आए और कहा कि इसे तुरंत साइन कर दें। प्लस टू उवि के शिक्षकों का भुगतान सीधी डीईओ कार्यालय से बिल पारित होता था। यह बिल आज गिरिवर स्कूल से बनकर काउंटर साइन के लिए आया। इस बदलाव के बाबत जानना चाहा तो शिक्षक नेता भड़क गए। धरना पर बैठ गए। जांच के बाद विपत्र पर काउंटर साइन किया जाएगा। मीना कुमारी राय,डीईओ,मेदिनीनगर,पलामू। 

UPTET news

Photography