Important Posts

Advertisement

निरीक्षण के दौरान तौलिया में ही पहुंच गए शिक्षक

चंदवा : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार केशरी ने शनिवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कहीं विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित तो कहीं छात्रों की उपस्थिति कम दिखी। एक विद्यालय में तो हड़बड़ी में तौलिया लपेटे ही शिक्षक विद्यालय पहुंच गए।

बताया जाता है कि प्रात:कालीन विद्यालय होने के कारण बीईईओ की टीम साढ़े छह बजे राजकीयकृत मध्य विद्यालय दामोदर पहुंची। वहां शिक्षक सुनील कुमार, चार्जरेज कुजूर व आंनदिल तिग्गा अनुपस्थित थे। 10 मिनट के बाद तीनों शिक्षक विद्यालय पहुंच गए। इसके बाद बीईईओ की टीम 6:50 बजे उप्रावि सदावर नगर पहुंची। विद्यालय के शिक्षक उमेश उरांव तौलिया पहनकर ही विद्यालय पहुंच गए। उनके अलावा शेष तीन शिक्षक प्रतिमा तिर्की, सरस्वती कुमारी व सुशीला सोरेन अनुपस्थित थे। विद्यार्थी भी स्कूल में नदारद थे। 7:15 बजे टीम उमवि चकला पहुंची। वहां भी शिक्षक सावना भगत, अफरोज खान व पुष्पा लकड़ा अनुपस्थित थे। उप्रावि अरंडियाटाड़ के प्रधानाध्यापक जीरामणी भगत अनुपस्थित थे जबकि शिक्षक रोहित भगत उपस्थित थे। विद्यालय में चार बच्चे ही उपस्थित पाए गए। उमवि अम्बाटाड़ के प्रधानाध्यापक सुब्रत मुखर्जी अनुपस्थित थे। उप्रावि तुपी के शिक्षक अनिल मुंडा अनुपस्थित थे। विद्यालय में उपस्थित माता समिति द्वारा एमडीएम का सही संचालन नहीं होने के कारण उसे भंग कर नई समिति के गठन का आदेश बीईईओ ने दिया। वहीं अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुपस्थित तिथि के अनुसार वेतन काटने का निर्देश दिया गया।

UPTET news

Photography