Important Posts

Advertisement

परिवार की तरह हैं पारा शिक्षक : लाल उमानाथ

भंडरा (लोहरदगा) : भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र भवन में शनिवार को प्रखंड सामुदायिक पारा शिक्षक संघ की बैठक गोपेन्द्र साह की अध्यक्षता में हुई।
इसमें पारा शिक्षक संघ की मजबूती व स्थायीकरण के साथ मानदेय में हुई वृद्धि को शीघ्र लागू करने पर चर्चा की गई। बैठक में पारा शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई साथ ही कैरो प्रखंड में वज्रपात से मृत परमेश्वर मुंडा के परिजनों से मिलकर आर्थिक सहयोग करने की बात कही। मौके पर संघ के लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव ने कहा कि सभी पारा शिक्षक एक परिवार हैं। कोई भी पारा शिक्षक पर आपात स्थिति आए तो एक साथ मिलकर उसका निदान निकालना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में सभी पारा शिक्षकों को एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होना चाहिए। जिससे संघ को मजबूती मिलती हैं। मौके पर पितरुष उरांव, उमेश शाह, सुकरा उरांव, अजीजुल अंसारी, सेवक लकड़ा, मेंजस केरकेट्टा, विशुन देव मुंडा, सोहराई उरांव, शनि उरांव, अंबिका ¨सह, राधेश्याम राम आदि प्रखंड के पारा शिक्षक शामिल थे।

UPTET news

Photography