Important Posts

Advertisement

20 तक होगा शिक्षकों का वेतन निर्धारण

आदित्यपुर : डीसी रमेश घोलप ने शिक्षकों का सप्तम पुनरीक्षित वेतनमान में वेतन निर्धारण हर हाल में 20 मार्च तक करने का निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक फूलमणी खलको को दिया है. इस संबंध में प्रखंडवार तिथि निर्धारित कर तत्काल पत्र निर्गत करने भी निर्देश दिया गया.
जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में शिक्षकों की शिकायत सुनने के बाद डीसी ने उक्त निर्देश दिये.

बैठक में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से बताया गया कि जिले के 2100 शिक्षकों में से 300 शिक्षकों का ही वेतन निर्धारण किया गया है. शिक्षकों की 25 वर्षों से लंबित प्रोन्नति का निष्पादन नहीं हुआ है. संघ की ओर से मांग की गयी कि सेवानिवृत शिक्षकों का सभी पावना का भुगतान उसी तिथि पर की जाये. अवकाश आदि से संबंधित समस्या सुगमता से व समय पर हो. बैठक में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता, जिलाध्यक्ष श्रीसिंह बास्के, चंद्रमोहन चौधरी, माणिक प्रसाद सिंह, सोमेन दास, देवेंद्र साहु आदि उपस्थित थे.

UPTET news

Photography