Important Posts

Advertisement

शिक्षकों ने की सभी ग्रेडो में प्रोन्नति की मांग

चाईबासा संवाददाता
झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को नगरपालिका बांग्ला मध्य विद्यालय में संघीय अध्यक्ष विश्वनाथ प्रधान की अध्यक्षता में हुई।

इसमें जिले के शिक्षकों की सभी ग्रेडों में प्रोन्नति की मांग विभाग से की गई। संघ ने रोष जताया कि जिले के महत्वपूर्ण त्योहार मकर संक्रांति पर शिक्षकों के वेतन का आवंटन नहीं मिला है। हाईस्कूल में प्रतिनियोजन शिक्षकों के इच्छानुसार किया जाए। दबाव में प्रतिनियोजन करने की विभाग की नीति का संघ ने विरोध किया। शिक्षकों ने कहा कि हम प्राथमिक विद्यालय के लिए बहाल हुए हैं तो किस तरह हाईस्कूल के बच्चों को एक माह में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में सक्षम होंगे। प्रधान सचिव उपेन्द्र प्रसाद ने जानकारी दी कि 471 शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति के लिए विभाग ने सूची कर ली है। यह जल्द ही प्रकाशित होने वाली है। राज्य संघ के वरीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्रा ने संगठन की मजबूती के लिए अंचल अध्यक्ष व सचिव को हिदायत दी कि वे शिक्षकों के सम्पर्क में रहकर समस्या का निवारण करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्या का निदान करने का काम अंचल स्तर हो तो संगठन स्वत: मजबूत होगी। बैठक में रोष जताया गया कि विद्यालय के औचक निरीक्षण के बाद प्रताड़ना की मंशा से शिक्षकों का वेतन बंद का फरमान जारी किया गया। बैठक में शिक्षकों से अपील की गई कि जब वेतन निर्धारण होगा तो अपने अंचल समिति के माध्यम से सूची जमा करें, ताकि शिक्षकों का आर्थिक दोहन न हो। बैठक में अशोक राम, दिनेश चंद्र सवैयां, योगेश सामड, हरिशचंद्र सामड, त्रिलोचन हेम्ब्रम, दामु सुंडी, रामेश्वर सवैयां, साधुचरण सवैयां, अनिल सिंह, दिलीप मंडल, शकील अहमद, दिगम्बर झा, वेदप्रकाश गुप्ता, क्रियाम बिरूली, धर्मेश सिंकू, मित्रसेन सुंडी, दिलीप कुईला, मनोज कुमार उपस्थित थे।

UPTET news

Photography