Important Posts

Advertisement

जेटेट पास पारा शिक्षक 20 को करेंगे विधानसभा का घेराव

रांची। झारखंड पात्रता परीक्षा (जेटेट) परीक्षा पास पारा शिक्षकों की बैठक रविवार को दादा-दादी पार्क में हुई। अभ्यर्थियों ने कहा कि राज्य में 30,000 प्राथमिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसके बाद भी 4200 जेटेट पास पारा शिक्षक नियुक्ति से वंचित है।
उन्होंने कहा- लंबे समय से आंदोलन के बाद भी हमारी एक सूत्री मांग पर सरकार का ध्यान नहीं है। जेटेट सफल पारा शिक्षक संघ ने कहा कि सीधी नियुक्ति की मांग को लेकर 20 जनवरी को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर पर संघ का पुनर्गठन भी किया गया। बैठक में बजरंग प्रसाद, लाकेश्वर महतो, नरेश महतो, मनोज यादव, दिलीप कुमार, पूनम कुमारी, श्रीकांत कुमार, मोहन मंडल समेत अन्य थे।

UPTET news

Photography