Important Posts

Advertisement

नए अपग्रेडेड किए गए 13 स्कूलों में शिक्षकों के साथ कमरे भी बढ़ेंगे

राज्य सरकार ने जिले के 13 उच्च विद्यालय को प्लस टू उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया है। इन विद्यालयों में अगले सत्र से इंटर की पढाई शुरू कर दी जाएगी। यहां आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकाय की पढ़ाई होगी। अपग्रेड करने के साथ-साथ सरकार की ओर से इन स्कूलों की सुविधाओं में भी इजाफा किया जाएगा।
जिनमें शिक्षकों की संख्या के साथ-साथ स्कूल में कमरों की संख्या में बढ़ोत्तरी मुख्य रूप से शामिल है। अपग्रेड किए गए उच्च विद्यालय में अलग से चार कमरों का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय में अतिरिक्त बेंच-डेस्क की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय को एक-एक करोड़ की राशि दी जाएगी। शिक्षा विभाग की मानें तो इन राशि की व्यवस्था बजट में की जाएगी।

विद्यालय के अपग्रेड होने के साथ ही शिक्षकों के पद सृजन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। हर विद्यालय में 11 शिक्षक दिए जाएंगे। हालांकि जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप कुमार सिंह ने बताया की शिक्षक की नियुक्ति में अभी समय लगेगा। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की व्यवस्था कर इन स्कूलों में अगले सत्र से पढ़ाई की व्यवस्था कर दी जाएगी। इससे पहले 2006-07 में जिले के चयनित स्कूलों को अपग्रेड किया गया था। स्कूल को अपग्रेड करने के संबंध में उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था। इस संबंध में संबंधित विधायक से भी राय ली गई थी। इसके बाद ही इलाके की जरूरत को देखते हुए संबंधित स्कूल को अपग्रेड किया गया है। 

UPTET news

Photography