Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने पूर्व तिथि से बनाई हाजिरी

नौडीहा, पलामू : नौडीहा प्रखंड क्षेत्र के ललगड़ा पंचायत के कुहकुह मवि में हड़ताल से लौटे पारा शिक्षकों ने दो नवंबर से उपस्थिति बनाई है।
एसएमसी अध्यक्ष मदन मिस्त्री ने बताया कि पारा शिक्षक संतोष प्रसाद 10 नवंबर, ब्रजकिशोर ¨सह, मुकेश कुमार, अरूणजय कुमार ¨सह व कुमारी संध्या 16 नवंबर व सरयू प्रसाद 17 नवंबर को विद्यालय में डयूटी पर आए। कहा कि मना करने के बाद भी सभी पारा शिक्षकों ने दो नवंबर से उपस्थिति बनाई। इधर पारा शिक्षकों का कहना है कि वे 31 अक्टूबर को ही हड़ताल से वापस लौट आए हैं। इसकी सूचना बीईईओ लल्लू प्रसाद को दे दी थी। 

UPTET news

Photography