Important Posts

Advertisement

शिक्षक बहाली को ले काउंसिलिंग आज

कोडरमा : जिले के चारों कस्तूरबा विद्यालय व तीन मॉडल स्कूलों के लिए काउंसिलिंग शनिवार को कोडरमा स्थित परियोजना उच्च विद्यालय में किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी पीपी झा ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय 36 व मॉडल विद्यालय के 27 कुल 63 पदों के लिए 350 आवेदन किया गया है।
उन्होंने कहा कि काउंस¨लग के लिए 10 टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में एक बीओ, एक प्राचार्य, एक एपीओ व शिक्षक रहेंगें। काउंसिलिंग का सारा कार्य जिला शिक्षा पदाधिकारी की देखरेख में किया जायेगा। काउंस¨लग 11 बजे से शुरू होगा। सभी अभ्यर्थी को अपने सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति,आवासीय, कार्यानुभव आदि का मूल प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होने को कहा है।

UPTET news

Photography