Important Posts

Advertisement

क्या है STEAM? देश में पहली बार इस राज्य के स्कूलों में होगा शुरू

देश की शिक्षा व्यवस्था में कई नए बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुरुआत हो रही है स्टीम (STEAM) की। अधिकारियों का दावा है कि स्टीम लागू करने के मामले में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। अगर इसे सही तरीके से लागू किया जाता है, तो प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे करीब 1.21 लाख छात्रों को फायदा मिलेगा। 

सरकारी कॉलेजों में बीएड की सीटें हुई फुल, निजी रह गए खाली

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। केयू के पांच अंगीभूत कॉलेजों में से को-ऑपरेटिव और महिला कॉलेज चाईबासा में बीएड की सीटें फुल हो गई है। इन कॉलेजों को 100-100 सीट आवंटित थी। ग्रेजुएट, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज व बहरागोड़ा कॉलेज में थोड़ी बहुत सीटें बची हुई है। लेकिन कोल्हान विवि से संबद्धता प्राप्त सबसे ज्यादा 664 सीटें निजी बीएड कॉलेज के पास बची हुई है।

इन सरकारी विभागों में निकली बंपर नौकरी, जल्द करें तैयारी, प्रदेश के लिेए राज्य सरकार ने किया सबसे ऐलान

लखनऊ. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रह लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार प्रदेश में बड़ी मात्रा में नौकरियां निकालने जा रही है। प्रदेश के अलग-अगल विभागों में अगले तीन सालों में खाली पड़े पदों पर नई भर्तियों की तैयारी शुरू करने जा रही है।

CTET : सीटीईट पास झारखंड के लोगों को भी शिक्षक भर्ती में मिलेगा मौका

झारखंड में होने वाली शिक्षकों की नई नियुक्ति में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट) पास अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा। यह लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जो झारखंड के रहने वाले होंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग शिक्षक नियुक्ति नियमावली में इसका प्रावधान करने जा रही है। इसका प्रस्ताव कैबिनेट भेजने की तैयारी है। नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

शिक्षक भर्ती बोर्ड ने 2331 रिक्त पदों पर निकाली वैकेंसी, सैलरी जान खुश हो जायेंगे आप

नई दिल्ली। तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) में कई पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है। इस संबंध में बोर्ड ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। शिक्षक भर्ती बोर्ड चेन्नई ने 2331 सहायक प्रोफेसर के पद के लिए सरकार नौकरी आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

आर्मी पब्लिक स्कूल शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड 2019 की पूरी जानकारी । Army Public School teacher recruitment admit card 2019

देश भर के 137 आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। भर्ती आठ हजार से अधिक पदों पर की जाएगी। शिक्षक भर्तीं के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। अब हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं।

डीएलएड की मान्यता 2 साल बाद अमान्य

नई दिल्ली (ईएमएस)। सेवारत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुए 18 महीने के डीएलएड को राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) भले ही अब अन्य शिक्षक भर्ती के लिए अमान्य बता रहा हो, लेकिन दो साल पहले खुद एनसीटीई ने इस कार्यक्रम को मान्यता दी थी।

12 लाख अप्रशिक्षित शिक्षकों के भविष्य पर लटकी तलवार, पात्रता करने के बाद भी खतरे में नौकरी

नई दिल्ली। भारत के करीब 12 लाख अप्रशिक्षित शिक्षकों की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। तय समय से पहले ही अपना नया प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भी इन शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है। इसका मुख्य कारण है कि किसी भी स्कूल में पढ़ाने के लिए शिक्षकों को डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन में दो वर्षों का कोर्स करना पड़ता है, यह हर शिक्षक के लिए अनिवार्य है।

UPTET news

Photography