Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने सीएम से की मुलाकात,पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा



मुख्यमंत्री रघुवर दास से रविवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पारा शिक्षकों की समस्याओं के निदान का अनुरोध करते हुए इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस संबंध में प्रतिनिधि मंडल ने पारा शिक्षकों से संबंधित पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने पारा शिक्षकों की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधि मंडल ने निम्नलिखित मांगो को रखा
●पारा शिक्षकों के आंदोलन के क्रम में मृत पारा शिक्षकों के परिजन को मुआवज़ा राशि का भुगतान किया जाए।
● आंदोलन के क्रम में पारा शिक्षकों पर दर्ज मुक़दमे अविलंब वापस लिया जाए।
● November 20 से March 2019 तक के लंबित मानदेय भुगतान कराते हुए प्रतिमाह मानदेय भुगतान की व्यवस्था कराई जाए ।
●17 January 2019 को सरकार और पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच हुए समझौते के अनुसार पारा शिक्षकों के वेतनमान व स्थायीकरण समेत अन्य सभी मांगों के संबंध में निर्धारित अवधि तीन माह में नियमावली का निर्माण कराया जाए।
● हड़ताल अवधि के मानदेय का भुगतान कराया जाय।

UPTET news

Photography