Important Posts

Advertisement

टीचर ने बच्चों को ऐसे सिखाई English, अमिताभ बच्चन भी हुए फैन

पटना: मोबाइल टेक्नोलॉजी के बढ़ते दौर ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रखा है. इस धमाल को दोगुना कर देते हैं कुछ वायरल वीडियो.
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों में ट्रेंड कर रहा है. इसमें एक शिक्षक गाने के माध्यम से बच्चों को अंग्रेजी का ज्ञान दे रहे हैं.


भोजपुरी अंदाज में शिक्षक ने गीत गाते हुए बच्चों को पढ़ाया है. इसमें शिक्षक बता रहे हैं कि अंग्रेजी में 26 अल्फाबेट्स होते हैं. जिसमें पांच वॉवेल्स 'A, E, I, O,U होते हैं. बाकी 21 कॉन्सोनेंट होते हैं. गुरु जी ने यहां बच्चों को गीत गाते हुए यह भी बता दिया कि पांचों वॉवेल्स के आगे 'An' लगता है और कॉन्सोनेंट के आगे 'A' लगता है.

कवि डॉ. कुमार विश्वास ने इसी वीडियो को अपने व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, कि काश कि हमें 'वॉवेल्स' और 'कॉन्सोनेंट' ऐसे ही किसी म्यूजिकल गुरु जी ने पढ़ाए होते तो हम भी आज शशि थरूर बाबू की तरह फर्राटे मार के अंग्रेजी बोल रहे होते.

    काश कि हमें ‘Vowels” और “Consonants” ऐसे किसी म्यूज़िकल गुरु जी ने पढ़ाए होते तो हम भी आज @ShashiTharoor बाबू की तरह फ़र्राटे मार के अंग्रेज़ी बोल रहे होते 😢😍😜👍 pic.twitter.com/Pb8M0tvXdC
    — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) January 10, 2019


फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी कवि कुमार विश्वास के ट्वीट को रिट्वीट कर इसे शेयर किया.

    👏👏👏👏👏 https://t.co/oxPJbA88pz
    — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 10, 2019

UPTET news

Photography