Important Posts

Advertisement

395 अतिरिक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग, स्कूलों में किया गया पदस्थापन

शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार विद्यालयों के छात्र-शिक्षक अनुपात में अतिरिक्त शिक्षकों एवं प्रखंडवार विद्यालयों की रिक्ति चिह्नित है। रिक्त पदों को भरने के लिए गुरुवार को मांगीलाल रूंगटा प्लस टू उवि में चिह्नित शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई।
इसमें विभिन्न प्रखंडों से चयनित शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। यह प्रक्रिया देर शाम तक चली है। इस दौरान जिले भर के पड़े रिक्त पदों को भरने के लिए 395 अतिरिक्त शिक्षकों को विभिन्न स्कूलों में पदस्थापन किया गया। मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधीक्षक नीलम आइलिन टोप्पो, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार चौबे समेत अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में शिक्षकों को पदस्थापन किया गया। स्कूली बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए विभिन्न स्कूलों का विलय किया गया है। सभी स्कूलों में 1 शिक्षक व 40 बच्चों के अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापन किया जाना है।

UPTET news

Photography