प्रारंभिक स्कूलों में छात्र अनुपात में शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर
गुरुवार को समाहरणालय में तीन प्रखंडों के 126 शिक्षक-शिक्षिकाओं की
काउंसलिंग की गई।
इस दौरान शिक्षकों को प्रोजेक्टर पर रिक्ति दिखा कर
स्कूलों का विकल्प पूछा गया और उनके बताए नाम को लॉक किया गया। कुछ महीनों
में सेवानिवृत्त होने तीन शिक्षकों का नाम रेशनेलाइजेशन की सूची से हटाया
गया। तीनों शिक्षक स्कूलों में बने रहेंगे। डीएसई विनीत कुमार ने बताया कि
126 में बाघमारा के 86, पूर्वी टुंडी के 17 और टुंडी के 23
शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। मौके पर एडीपीओ विजय कुमार, एपीओ प्रदीप रवानी,
एसीपी अशोक रवानी समेत सभी संबंधित बीईईओ मौजूद थे।
आज गोविंदपुर, तोपचांची और निरसा की काउंसलिंग : 10 अगस्त को
गोविंदपुर, तोपचांची और निरसा के शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। डीएसई ने
बताया कि निरसा की 11 बजे, तोपचांची की 12:30 बजे और गोविंदपुर प्रखंड के
शिक्षकों की काउंसलिंग दिन के 2:30 बजे से होगी।