अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में गोविंद इंटर कॉलेज के
प्रशाल में 11 सितंबर को आयोजित झारखंड के मुख्य सचिव के घेराव कार्यक्रम
के लिए बैठक की गई।
बैठक में अंतर जिला स्थानांतरण, नई प्रोन्नति नियमावली
का निर्माण, उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदाें का सृजन, नई पेंशन योजना को
खत्म कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करना तथा इंटर अप्रशिक्षित एवं
अनुकंपा को संकल्प 3027 का लाभ, योजना को गैर योजना में परिवर्तन, महिलाओं
का विशेषावकाश बहाल रखना तथा स्नातक कामर्स को कला प्रशिक्षित में रखना आदि
मांगों को लेकर धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
शिक्षकों से 11 सितंबर को मुख्य सचिव के घेराव कार्यक्रम में अधिक से
अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुनिल
कुमार दूबे व संचालन दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक के अंत में पूर्व
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं संघ के कांडी सचिव शंभू शरण के छोटे
भाई के देहांत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।