एकीकृत संघर्ष मोर्चा पारा शिक्षकों की एक बैठक शुक्रवार को बीआरसी डाड़ी
में हुई। बैठक में पारा शिक्षकों ने कहा कि बीते तीन माह से डाड़ी प्रखंड
पारा शिक्षकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके कारण पारा
शिक्षकों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आन पड़ी है।
पारा शिक्षकों ने संबंधित
विभाग से अविलंब मानदेय भुगतान कराने की मांग की है।
वहीं सरकार द्वारा एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर छह राज्यों के नियमावली
की जांच करने और उसके बाद पारा शिक्षकों के लिए और बेहतर करने के फैसले का
पारा शिक्षकों ने हर्ष जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए पहल
का स्वागत किया है। अंत में पारा शिक्षकों के संस्थापक सेवानिवृत पीसी
प्रभाकर के सम्मान में होने वाले विदाई समारोह में अधिकाधिक संख्या में
जिला स्कूल हजारीबाग जाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड
अध्यक्ष जगजीवन दास व संचालन जयराम प्रजापति ने किया। मौके पर महानंद
प्रसाद, मो. शमीम अंसारी, रूपलाल महतो, तारकेश्वर ठाकुर, महेशनाथ महतो,
सत्येंद्र राणा, बलेश्वर महतो, कृष्णा गोप, रामेश्वर, जीवन कुमार, दिवाकर
यादव, सोमस महतो, प्रदीप गंझू, सहदेव, सोमेस बेदिया, पिंकी देवी, गीता
भोक्ता, मीना कुमारी, रीता कुमारी, तालो देवी, सुनिता कुमारी, फुलमनी देवी
आदि मौजूद थे।