Important Posts

Advertisement

53 शिक्षकों के मुद्दे पर उपायुक्त ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला प्रारंभिक शिक्षा समिति की आपात बैठक की गई। इसमें प्रथम बिंदू की समीक्षा करते हुए शिक्षकों का युक्तिकरण संबंधित प्रतिवेदन पूरा नहीं होने के कारण समिति द्वारा युक्तिकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।
वहीं शिक्षक गोपाल झा कृतयों पर विचार करते हुए उपायुक्त ने उन्हें बैठक स्थल पर बुलाकर जिला मुख्यालय से दूर रहने का निर्देश दिया। इसके साथ ही समिति की बैठक का समापन किया गया। इसके बाद अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता द्वारा सेवा समाप्त किए गए 53 शिक्षकों के मुद्दे पर उपायुक्त के साथ बैठक की गई। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों के पक्ष में तर्कसंगत दस्तावेजों को देखते हुए उपायुक्त ने विधिसम्मत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

UPTET news

Photography