Important Posts

Advertisement

20 को विस के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे जेटेट शिक्षक

सरायकेला| जेटेट उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा 2016 के जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक चांडिल स्थित सामुदायिक भवन में की गई।
खगेंद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को विधानसभा के समक्ष एक दिवसीय राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए तत्काल बहाली की मांग की जाएगी। साथ ही अपनी नियुक्ति प्रक्रिया की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में मुख्य रुप से रासबिहारी मंडल, हिमांशु मंडल, रविंद्र महतो, अर्जुन महतो, संदीप कुमार महतो एवं रजत कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

UPTET news

Photography