Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षक नगड़ी पहुंचे, आज मुख्यमंत्री आवास घेरेंगे

पिस्का नगड़ी | मुख्यमंत्री आवास घेराव का पारा शिक्षकों का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगड़ी और आसपास के दर्जनों शिक्षकों का नगड़ी आगमन हुआ।
ज्ञातव्य है कि सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। संध्या चार बजे नगड़ी, इटकी बेड़ो के कई पारा शिक्षक पदयात्रा में नगड़ी पहुंचे। इसमें दक्षिणी प्रमंडल के कई शिक्षक भी शामिल हैं। शिक्षकों का जत्था आज की रात रॉकफोर्ड स्कूल में रात्रि विश्राम करेगा। सुबह सात बजे सभी शिक्षक पदयात्रा कर मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे। आज के जत्थे में कंचन कुमारी, मसुद अंसारी, इस्मे आजम, पंकज दास, जुबैर अख्तर, मो नूर, फगनी टोप्पो, रूकसाना खातून, शशिकांत महतो शामिल हैं।

UPTET news

Photography