Important Posts

Advertisement

शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने में विलंब का विरोध

कन्नीराम चौक स्थित पुस्तकालय में सोमवार को हाईस्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने रिजल्ट के संदर्भ में विचार विमर्श करने के लिए एक बैठक की। बैठक में आवेदन सुमन कुमार ने बताया कि पलामू से हजारों की संख्या में आवेदन परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा नवंबर में समाप्त हुई और दिसंबर-जनवरी में आंसर की भी जारी हो गया लेकिन उसके बाद से अभी तक सरकार और विभाग की ओर से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई है, जिससे विद्यार्थियों में संशय बरकरार है। बैठक में शामिल अनुराग कुमार ने बताया कि टीजीटी रिजल्ट में देरी बहुत से कई आशंकाओं को सामने ला रही है, सभी अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार करते हुए थक चुके है तथा तनाव से ग्रस्त है। रिजल्ट में देरी की वजह का कोई आधिकारिक सूचना भी नहीं दी जा रही है। आनंद ने कहा कि सरकार टेट की तरह हाई स्कूल को भी अधर में ला दिया है। कोई जानकारी नहीं होने के अभाव में हमारा निजी कार्य भी बाधित हो रहा है, जिसके कारण भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

UPTET news

Photography