जामताड़ा|बुधवार को बुनियादी विद्यालय मिहिजाम के प्रांगण में मिहिजाम
शैक्षणिक अंचल की गुरु गोष्ठी संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा
प्रसार पदाधिकारी मिहिजाम विनोद कुमार पांडे ने किया। गोष्ठी में अंचल के
अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं संकुल साधन सेवी उपस्थित थे।
मुख्य रुप से बैठक में आगामी 5 अप्रैल को होने वाले एसए टू मूल्यांकन के
सफल संचालन हेतु विचार विमर्श किया गया। इससे संबंधित सभी जानकारी शिक्षकों
को दिया गया एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन का आदेश दिया गया। बैठक में
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, एमडीएम का नियमित संचालन, प्रतिदिन एसएमएस, विद्यालय
स्वच्छता, शौचालय की साफ सफाई पर चर्चा किया गया। सभी शिक्षकों को
विद्यालय में समय पर पहुंचने का आदेश दिया गया। मौके पर संकुल साधन सेवी
दीप्ति विराज पाल, मुकेश अंसारी, प्रभात सिन्हा , अब्दुस सलाम ,जवाहर लाल
साहू एवं शिक्षकों में सुखमय मुखर्जी, द्वारिका राम, राजेश कुमार सिन्हा,
मोहित मंडल, नरसिंह मंडल, बंकिम यादव ,सुधा सिंह, ब्लू रानी साधु एवं अन्य
उपस्थित थे।