सरायकेला| एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की सरायकेला प्रखंड स्तरीय
बैठक प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला के प्रांगण में की गई।
मोर्चा के
प्रखंड अध्यक्ष जयराज दास की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में मुख्य रूप
से कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष सोनू सरदार
उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर प्रदेश स्तरीय मोर्चा के
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 10 मार्च को रांची स्थित
शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव के आवास का घेराव किया जाना है। उन्होंने कहा
कि जायज 7 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जा
रहा है। जिसमें प्रखंड सहित जिला के समस्त पारा शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल
होंगे। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से मुख्य रूप से सरकार को समान काम के
लिए समान वेतन और विद्यालय विलय सहित अन्य मांगों के प्रति गंभीर होकर
मानना होगा। उन्होंने सभी से संघर्ष में चट्टानी एकता के प्रदर्शन की अपील
की।