Important Posts

Advertisement

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा की बैठक

एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा द्वारा दस मार्च को शिक्षा मंत्री के रांची स्थित आवास का घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रविवार को राजगंज हाईस्कूल परिसर में पारा शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो ने की।


बैठक को संबोधित करते हुए चंदन मोदक ने कहा कि समान काम का समान वेतन के साथ दूसरे राज्य की तर्ज पर स्थायीकरण की मांग को लेकर 10 मार्च को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। जिसमें जिला से सैकड़ों पारा शिक्षक व रसोइया बहन रांची जाएंगी। मौके पर अभिलाषा झा, सुभाष तिवारी, दिलीप महतो, लखन साव, प्रवीण महतो, अनिता कुमारी, जीतेंद्र मुंशी, मिंटू अग्रवाल, चेतलाल महतो, गीता कुमारी आदि उपस्थित थी।

UPTET news

Photography