बोकारो | रण विजय स्मारक महाविद्यालय शिक्षक संघ की ओर से शुक्रवार से सात
सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की शुरूआत की गई।
धरने पर बैठे
शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय बीत जाने के बाद भी हमलोगों की मांगों के
प्रति प्रबंधन के उदासीन और नकारात्मक रवैये को देखते हुए यह धरना दिया जा
रहा है। शिक्षकों ने कहा कि जल्द हमारी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो हम
न्यायालय जाने को विवश होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की
होगी। धरने में अरूण कुमार दुबे, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, बड़े लाल सिंह,
पीके झा, अनिता कुमारी, एसके मांझी आदि शामिल रहे।