सरायकेला|बीते वर्ष जांच में फर्जी सर्टिफिकेट पर सेवा दे रहे जिले
के 5 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाएगी। इसे लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक
फुलमनी खलको ने सबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को
निर्देश जारी
किया है। उन्होंने कहा है कि संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी
चिह्नित किए गए पारा शिक्षकों के विद्यालय प्रबंध समिति के साथ अविलंब बैठक
कर इसी माह उनकी सेवा समाप्त करने की दिशा में कार्रवाई करेंगे। ज्ञात हो
कि बीते वर्ष कराई गई पारा शिक्षकों की सर्टिफिकेट जांच में जिले से कुल 6
पारा शिक्षकों का सर्टिफिकेट जाली मिला था। खरसावां प्रखंड के एक पारा
शिक्षक स्वत: त्याग पत्र देकर सेवा से हट चुके हैं। शेष चिह्नित किए गए 5
पारा शिक्षकों में से 2 पारा शिक्षक खरसावां प्रखंड से, दो पारा शिक्षक
ईचागढ़ प्रखंड से और एक पारा शिक्षक गम्हरिया प्रखंड से शामिल हैं