Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों ने की सरकार से मांगें मानने की अपील

अनगड़ा : पारा शिक्षक संघ अनगड़ा की बैठक शनिवार को अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में हुई। अध्यक्षता जैकी ठाकुर ने की। बैठक में पारा शिक्षको की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
सरकार से पारा शिक्षकों का स्थायीकरण, केंद्रीय विद्यालयों में होने वाली शिक्षक बहाली उम्र सीमा में छूट देने के साथ साथ पचास फीसद आरक्षण, मानदेय में बढ़ोत्तरी, समय पर मानदेय भुगतान करने की माग की गई। निर्णय हुआ कि इन मागों को नहीं माना गया तो पारा शिक्षक संघ वर्ष 2018 में निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। बैठक में साहेबराम महतो, सोनी अधिकारी, जीतेंद्र महतो, भोलानाथ बेदिया, आशाराम मुंडा, विकास जायसवाल, वीरेंद्र मुण्डा, जीतराम बेदिया, धनंजय महतो, दिनेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

UPTET news

Photography