रामगढ़ : राजकीय बुनियादी विद्यालय परिसर में जिला प्रदेश पारा शिक्षक
महासंघ की बैठक शुक्रवार हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि जिला के तीनों
विधानसभा में पारा शिक्षक महासंघ की ओर से सम्मेलन कराया जाएगा।
बैठक को
संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि पारा शिक्षक वोटर
नहीं हैं वे सभी वोट बैंक के रूप में समझे जाते हैं। इसलिए अब वक्त आ गया
है कि वोट बैंक अपना मताधिकार का उपयोग कहां करेंगे कहां नहीं यह नेताओं को
बताएंगे। बैठक में सभी पारा शिक्षकों से आह्वान किया गया कि सम्मेलन में
बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएंगे। कहा कि अगर मानदेय पारा
शिक्षकों को समय पर नहीं दिया गया तो महासंघ परियोजना कार्यालय में
तालाबंदी करेगा। जिला महासचिव रोहित कुमार ने कहा कि अगर हमारी मांगों पूरी
नहीं होती हैं तो पारा शिक्षक लड़कर हम अपना अधिकार लेंगे। बैठक की
अध्यक्षता अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व संचालन महासचिव रोहित कुमार ने किया।
बैठक में राज्य प्रतिनिधि कृपाल महतो, लाल मोहम्मद, सुनील प्रसाद, राजेश
हंसदा, बैलून करमाली, धनेश्वर मुंडा, संजय केवट, नंदकिशोर राम, गजाधर महतो,
कामेश्वर महतो, मनोज कुमार, देवराज राम, प्रभाकर कुमार, प्रेम कुमार,
वृजनाथ मुंडा, राजकुमार तुरी, कृष्णा उरावं, इजहार अंसारी, सेराज अंसारी,
रमेश कुमार, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार पटेल, नागेश्वर गोप आदि मौजूद थे।