Important Posts

Advertisement

शिक्षक संघ ने की ग्रेड फोर में प्रोन्नति की मांग

सरायकेला : झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर लंबित ग्रेड चार में प्रोन्नति देने का आग्रह किया है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्रेड फोर में प्रोन्नति के लिए आरडीडीई से अनुमोदित होकर जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में लंबित है।
इसे संघ ने आदेश निर्गत करने का आग्रह किया है ताकि शिक्षकों को ग्रेड फोर में प्रोन्नति का लाभ मिल सके। प्रतिनिधिमंडल ने जिला में जितने भी शिक्षकों के वेतन बंद हैं। उसे चालू कराने की मांग करते हुए बताया कि शिक्षकों को जो स्पष्टीकरण जारी किया गया था वह स्पष्टीकरण का जबाव शिक्षकों द्वारा दे दिया गया है। मौके पर विवेकानंद पंडा, माजीद खान, उत्तम महतो, जन्मजेय साहू के अलावे कई शामिल थे।

UPTET news

Photography