Important Posts

Advertisement

एचएएल ज्ञान ज्योति विद्यालय हेतु शिक्षक के पदों की भर्ती, Apply soon

एचएएल शिक्षा समिति ने एचएएल ज्ञान ज्योति विद्यालय हेतु शिक्षक के पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं. पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में 04 मई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं.

प्राथमिक शिक्षकों को 7वें वेतन के सत्यापन में हो रही परेशानी

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने कहा है कि 7वें वेतनमान के सत्यापन करने में शिक्षकों को परेशानी हो रही है।

दूसरे विषय की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों की जानकारी दें- डीईओ

एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के तहत मैट्रिक इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन कार्य में गड़बड़ी को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने सभी केंद्र प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है।

तबादले के लिए काउंसलिंग आज, जिले के 358 शिक्षक भेजे जाएंगे दूसरे विद्यालयों में

एजुकेशनरिपोर्टर | जमशेदपुर जिले में शिक्षक स्थानांतरण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। इसके तहत 358 ओवर यूनिट शिक्षकों को दूसरे विद्यालयों में भेजा जाएगा। इन शिक्षकों की पदस्थापना के लिए गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में सुबह दस बजे से काउंसलिंग होगी।

बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी न बनाने पर गुरुजी होंगे अबसेंट

बोकारो: विद्यालयों व इंटर कॉलेज में अब शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षण संस्थानों में बायोमैट्रिक मशीन लगाए गए हैं। अब इनके माध्यम से ही शिक्षकों की हाजिरी बनेगी। जिले के स्थापना अनुमति प्राप्त माध्यमिक विद्यालय व इंटर कॉलेज में भी बायोमैट्रिक मशीन लगाई जाएगी।

हाई स्कूल के चार शिक्षकों का प्रतिनियोजन

धनबाद : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने प्रशासनिक कारणों से चार शिक्षकों का प्रतिनियोजन दूसरे विद्यालयों में कर दिया है। इसके मद्देनजर कार्यालय आदेश निकालते हुए संबंधित शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है।

हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति में दो विषय की बाध्यता समाप्त नहीं होगी : शिक्षा मंत्री

शिक्षामंत्री डॉ. नीरा यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में दो विषयों की बाध्यता समाप्त नहीं की जा सकती है। इसके अलावा 11 गैर अनुसूचित जिलों को भी लॉक नहीं किया जा सकता है, क्योंकि बिहार और उत्तर प्रदेश में यही सिस्टम लागू है।

अनुकंपा पर नियुक्त टीचर्स को नियुक्ति तिथि से प्रमोशन दे सरकार : शिक्षक संघ

झारखंडप्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को स्कूली शिक्षा सह साक्षरता विभाग की सचिव अाराधना पटनायक से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर कहा कि अनुकंपा के आधार पर नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से प्रमोशन (ग्रेड-1) का लाभ नहीं मिला है।

झारखंड : शिक्षकों के 23 हजार पद में से 17 हजार रिक्त , जिलावार शिक्षकों के रिक्त पद

रांची: राज्य के हाइस्कूल में शिक्षकों के 75 फीसदी पद रिक्त है. एक हजार अपग्रेड हाइस्कूल में एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है. इन स्कूलों में पठन-पाठन प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों के भरोसे है. राज्य गठन के बाद झारखंड में हाइस्कूल की संख्या लगभग दोगुनी हो गयी, पर इस दौरान मात्र दो बार शिक्षकों की नियुक्ति हुई. राज्य के हाइस्कूल में शिक्षकों के लगभग 23 हजार पद सृजित हैं, इनमें से 17,572 पद रिक्त है. शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है.

358 शिक्षकों ने खुद चुना स्कूल

जमशेदपुर : गुरुवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल अनोखे तरीके से होने वाले ट्रांसफर-पोस्टिंग का गवाह बना. जिले के जिन शिक्षकों का तबादला होना था, उन्होंने खुद ही अपने मनपसंद का स्कूल शिक्षकों के सामने चुना. इसमें न ही विभाग के किसी अधिकारी का दबाव काम आया अौर न बिचौलिये की ट्रांसफर पोस्टिंग में पैरवी चली.

नए पदों के सृजन के बाद होगी 19 हजार प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति

नीरज अम्बष्ठ, रांची। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के संशोधित परिणाम जारी होने के बाद भी प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इंतजार करना होगा। राज्य सरकार अपर प्राइमरी स्कूलों में नए पदों के सृजन के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने के मूड में हैं।

शिक्षक के पद पर काम करने का सुनहरा मौका, भरें जाएंगे JBT के 700 पद

हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुरू की JBT के 700 पद भरने की प्रक्रिया : अगर आप बेरोजगार है तो आपके लिए एक ख़ुशख़बरी है | प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय JBT के 700 पद भरने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने JBT के 700 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

UPTET news

Photography