Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों को दो माह के बकाया का हो भुगतान : उमाशंकर

भंडरा (लोहरदगा) : प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को लाल उमाशंकर नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में प्रखंड पारा शिक्षक संघ की बैठक हुई। पारा शिक्षकों की समस्याओं व संघ की मजबूती को लेकर आपसी एकता बरकार रखने पर चर्चा की गई।
बैठक में उमाशंकर ने कहा कि पारा शिक्षकों के मानदेय में 10 प्रतिशत वृद्धि होने के बावजूद दो माह से मानदेय नही मिला है। बकाया का भुगतान होना चाहिए। उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पारा शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को लेकर मासिक बैठक में पहुंची जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा से मिलकर दो माह से लंबित मानदेय की भुगतान कराने को ले ज्ञापन सौंपा। वंही जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने पारा शिक्षकों की समस्याओं को जल्द निदान कराने की बात कही। मौके पर गो¨पदर साहु, पितरुष उरांव, दिगंबर मिश्रा, अजीजुल अंसारी, सुकरा मुंडा, सुखवा उरांव, राधेश्याम उरांव, कुर्बान अंसारी, इश्तेयाक अंसारी, बिरिया उरांव, प्रमिला उरांव, कमला उरांव सहित पारा शिक्षक मौजूद थे।

UPTET news

Photography