Important Posts

Advertisement

पारा शिक्षकों के हित को आवाज उठाने के लिए तैयार : जगरनाथ

नावाडीह (बेरमो) : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि पारा शिक्षकों के हित व भविष्य के लिए वे आवाज बुलंद करने को तैयार हैं। 12 से 15 दिसंबर तक विधानसभा के चलने वाले शीतकालीन सत्र के शून्यकाल में वे पारा शिक्षकों को समान काम का समान वेतन व टेट पास पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति की मांग उठाएंगे।
इसके लिए पारा शिक्षकों के प्रतिनिधि उनके साथ रांची चलें। यह बातें विधायक ने तब कही, जब रविवार को विभिन्न मांगों को विधानसभा में उठाने का आग्रह करते हुए चंद्रपुरा व नावाडीह प्रखंड के पारा शिक्षकों ने डुमरी विधायक जगरनाथ महतो को रविवार को ज्ञापन सौंपा। पारा शिक्षकों का नेतृत्व पारा शिक्षक संघ के डोमन महतो, हरि प्रसाद तुरी व नारायण महतो कर रहे थे। विधायक के साथ रांची जाने के लिए चंद्रपुरा से डोमन महतो व नावाडीह से सुरेश शर्मा के नाम पर सहमति बनी।

ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के आलोक में झारखंड राज्य के पारा शिक्षकों को समान काम के एवज समान वेतन देने, टेट पास पारा शिक्षकों को सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर बहाल करने, शिक्षक कल्याण कोष का गठन कर पारा शिक्षकों के आकस्मिक निधन या दुर्घटनाग्रस्त होने पर पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने, नियमित रूप से मानदेय भुगतान करने आदि मांग शामिल हैं। मौके पर पारा शिक्षकों में जितेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, ठाकुर महतो, लोकनारायण प्रेमी, दिनेश साव, केदार महतो, नारायण महतो, रूपलाल महतो, सी मरांडी, निर्मल महतो, सुखदेव ¨सह, खूबलाल महतो, साहेब चौधरी, ईशवर प्रजापति, मो. दिलशाद आदि मौजूद थे।

UPTET news

Photography